Total Count

Subscribe Us

लोदी वंश (Lodhi Dynasty)

https://history.hinsoli.com/2020/10/1451-1526-lodhi-dynasty-1451-to-1526-ad.html
लोदी वंश : 1451 से 1526 ई. (Lodhi Dynasty: 1451 to 1526 AD)


> लोदी वंश का संस्थापक बहलोल लोदी था । वह 19 अप्रैल, 1451 को 'बहलोल शाहगाजी' की उपाधि से दिल्ली के सिंहासन पर बैठा। 
> दिल्ली पर प्रथम अफगान राज्य की स्थापना का श्रेय बहलोल लोदी को दिया जाता है।
> बहलोल लोदी ने बहलोल सिक्के का प्रचलन करवाया ।
> वह अपने सरदारों को 'मकसद-ए-अली' कहकर पुकारता था।
> वह अपने सरदारों के खड़े रहने पर स्वयं भी खड़ा रहता था।
> बहलोल लोदी का पुत्र निजाम खाँ 17 जुलाई, 1489 ई, में सिकन्दर शाह' की उपाधि से दिल्ली के सिंहासन पर बैठा।
> 1504 ई. में सिकन्दर लोदी ने आगरा शहर की स्थापना की।
> भूमि के लिए मापन के प्रामाणिक पैमाना गजे सिकन्दरी का प्रचलन सिकन्दर लोदी ने किया।
> 'गुलरुखी' शीर्षक से फारसी कविताएँ लिखने वाला सुल्तान सिकन्दर लोदी था।
> सिकन्दर लोदी ने आगरा को अपनी नई राजधानी बनाया। इसके आदेश पर संस्कृत के एक आयुर्वेद ग्रंथ का फारसी में फरहंगे सिकन्दरी के नाम से अनुवाद हुआ। इसने नगरकोट के ज्वालामुखी मंदिर की मूर्ति को तोड़कर उसके टुकड़ों को कसाइयों को मांस तौलने के लिए दे दिया था। इसने मुसलमानों को ताजिया निकालने एवं मुसलमान स्त्रियों को पीरों तथा संतों के मजार पर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया।
> गले की बीमारी के कारण सिकन्दर लोदी की मृत्यु 21 नवम्बर, 1517 ई. को हो गयी । इसी दिन इसका पुत्र इब्राहिम 'इब्राहिम शाह' की उपाधि से आगरा के सिंहासन पर बैठा।
> 21 अप्रैल, 1526 ई. को पानीपत के प्रथम युद्ध में इब्राहिम लोदी बाबर से हार गया। इस युद्ध में वह मारा गया।
> बाबर को भारत पर आक्रमण के लिए निमंत्रण पंजाब के शासक दौलत खाँ लोदी एवं इब्राहिम लोदी के चाचा आलम खाँ ने दिया था।
> मोठ की मस्जिद का निर्माण सिकन्दर लोदी के वजीर द्वारा करवाया गया था।

 अन्य विषय 

अन्य जानकारी